मंदिर पाया ना मस्जिद पाया , ना पाया गुरुद्वारे मैं
के के गलत फहमी पाळ रे, लोग प्रभु तेरे बारे मैं
किसे नै दिखै बरत करण मैं, किसे नै दिखै खाणे मैं
किसे नै दिखै मौन धरण मैं, किसे नै दिखै गाणे मैं
किसे नै दिखै माया मैं , किसे नै एक-एक दाणे मैं
किसे नै टोपी जालीदार मैं, किसे नै भगमा बाणे मैं
हे मालिक तू निर्णायक सै, जीते मैं ना हारे मैं
के के गलत फहमी पाळ रे, लोग प्रभु तेरे बारे मैं
कोए टोवै तनै अमरत्सर मैं, कोए टोवै ननकाणे मैं
कोए टोवै तनै मथुरा काशी, कोए टोवै बरसाणे मैं
कोए टोवै तनै हरिद्वार मैं ,कोए कुरुक्षेत्र हरयाणे मैं
सारै टोया तू पाया कोन्या,के फैदा धक्के खाणे मैं
हे प्रभु जी तू सर्वत्र है , ना यहाँ वहाँ के दारे मैं
के के गलत फहमी पाळ रे, लोग प्रभु तेरे बारे मैं
चाहे कितणे धक्के खाले माणस, तू ना पावै ध्यान बिना
जै तनै प्रभु मिल भी ज्यां , तू खो दे आतम ज्ञान बिना
बिना ज्ञान माणस हो जाणु, कोई तलवार हो म्यान बिना
धरती पै ना कोए करै सुणाई उस उपरले के ब्यान बिना
सीधी नीत तैं ध्यान धरो तो , थारे कर दूँ वारे न्यारे मैं
के के गलत फहमी पाळ रे, लोग प्रभु तेरे बारे मैं
धर्म समझ कै करोगे तो मैं, हाजिर सूं थारे काम मैं
दिन-रात मैं, सुबह-शाम मैं, मैं सूं छाया ओर घाम मैं
पीर-पैगम्बर,देव और दानव, सूं विष्णु, कृष्ण,राम मैं
'जलदान सिंह' तनै डेरा लाया, रोशन खेड़ा गाम मैं
सच का देकै साथ देख ले, तेरे हर लयूंगा दुख सारे मैं
के के गलत फहमी पाळ रे, लोग प्रभु तेरे बारे मैं
मंदिर पाया ना मस्जिद पाया , ना पाया गुरुद्वारे मैं
के के गलत फहमी पाळ रे, लोग प्रभु तेरे बारे मैं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें